Delhi: कल्याणपुरी इलाके में कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी।

पूर्वी दिल्ली में कल्याणपुरी इलाके के कारोबारी की स्कूटी में आरोपियों ने बाइक से टक्कर मारी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित घर पहुंचे तो..

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। 24 जुलाई को पहले दिन आरोपियों ने घर लौटते समय पीड़ित शंकर लाल गोयल (49) को बाइक से टक्कर मारी। उसके कुछ देर बाद कॉल कर छह लाख की डिमांड भी कर दी।

तब से लगातार आरोपी दिन में तीन-चार बार कॉल कर रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार ईस्ट विनोद नगर निवासी शंकर लाल गोयल की कल्याणपुरी 11 ब्लॉक में स्टेशनरी की बड़ी दुकान है। 24 जुलाई की रात को वह दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। एलबीएस अस्पताल के पास अचानक से उनकी स्कूटी में बाइक ने टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।

शंकर लाल घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया।
कॉलर ने टक्कर मारने की बात करते हुए कहा कि यह तो ट्रेलर था। यदि छह लाख का इंतजाम नहीं किया तो उसकी जान भी जा सकती है। इसके बाद आरोपी लगातार कॉल कर रुपयों की डिमांड करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने 28 जुलाई को मामले की शिकायत कल्याणपुरी थाना पुलिस से की।

Hair Crown

यह भी पढ़े: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके मे स्कूली छात्रों के बीच 20 रुपये के लिए खूनी जंग

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!