Delhi: मारपीट का बदला लेने के लिए युवक की हत्या, ईंट और चाकू से किए कई वार

देश की राजधानी दिल्ली के आईपी एस्टेट में अन्ना नगर इलाके में मंगलवार को क लड़ाई का बदला लेने के लिए एक युवक की ईंट तथा चाकू से

देश की राजधानी दिल्ली के आईपी एस्टेट में अन्ना नगर इलाके में मंगलवार को क लड़ाई का बदला लेने के लिए एक युवक की ईंट तथा चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान नंद किशोर चौधरी से हुई। हत्या के बाद हर एक आरोपी को वहां से भाग गए। जानकारी प्राप्त होने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में क्राइम टीम और एफएसएल ने वहां से साक्ष्य जुटाए।

शुरुआती जांच के बाद घरवालों ने मोरी गेट में मद्रासी कॉलोनी के सात-आठ लड़कों पर आरोप लगाया है। पुलिस घरवालों का बयान लेकर जांच शुरू की। वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों द्वारा पड़ताल चल रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की शिनाखत की है। उनकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है। उधर, पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों के हवाले किया। आईपी एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, नंद किशोर अपने घरवालो के साथ आईपी एस्टेट के निवासी थे। घर में पत्नी तथा 3 बच्चों के साथ एक छोटा भाई चंद्रशेखर कुमार भी है। नंद किशोर मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। दोनों भाइयों का लालकिला मंदिर के पास कपड़ों का काम है। मंगलवार रात दोनों भाई दुकान से 10 बजे घर आ गए थे। रात को खाना खाने के बाद नंद किशोर लघुशंका के लिए घर से निकले। इस बीच सात-आठ लड़कों ने घेर लिया और ईंट और चाकू से वार किया। शोर सुनकर चंद्रशेखर बाहर गए तो देखा की उनके भाई पर हमला कर रहे थे।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!