बस 17 घंटों में पहुंच जायेंगे दिल्ली से कोलकाता, जल्द बन कर तैयार हो जायेगा ये Expressway

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 3000 करोड़ रुपए की लागत वाला ये वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे 2026 तक बन कर पुरी तरह तैयार हो जाएगा

जैसे कि आपको पता है देश में बहुत तेजी से एक्सप्रेसवेज़ बन रहे है और ये देश में राज्यों की दूरी को बेहद ही कम कर रहे है। ऐसी ही एक और खबर सामने आयी है जहां अगले तीन सालों में वाराणसी एक्सप्रेस भी बन कर तैयार हो जाएगा। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के जरिये आप दिल्ली से कोलकाता मात्र 17 घंटे में पहुंच जायेंगे, यानी दिल्ली से अगर आप देर शाम की ड्राइव करेंगे तो आपको अगले दिन लंच तक कोलकाता आराम से ये पंहुचा सकता है।

वही बात करे तो सड़कों के इस आधुनिक विस्तार से जहां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए ही अब वाराणसी से कोलकाता का सफर 10 घंटे में तय होना निश्चित किया गया तो वहीं अब दिल्ली से भी कोलकाता का ये आरामदायक सफर भी 17 घंटे में पूरा कर करीब 7 घंटे की बचत कर देगा।

ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों कद्वारा बताया गया कि 3000 करोड़ रुपए की लागत वाला ये वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे 2026 तक बनकर पुरी तरह तैयार हो जाएगा और इसके एक बार बनकर तैयार हो जाने पर वाराणसी से कोलकाता जाने में लगने वाला समय जो कि 6-7 घंटे हॉट अहइ वो तक कम कर देगा। देखा जाये तो इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की मंजूरी 2021 के सितंबर महीने में ही मिल चुकी थी।

हालाँकि, यह एक्सप्रेसवे रफ्तार के साथ ही कई इलाकों की सूरत को भी पूरी तरह बदलने वाला है क्योकि यह गया, चतरा, हजारीबाग, मोहनिया, रोहतास, सासाराम, औरंगाबाद, धनबाद, रामगढ़, हावड़ा, रांची, बोकारो और अन्य जगहों से होकर गुजरने वाला है। इतना ही नहीं NHAI के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे वाराणसी के रिंग रोड से शुरू होता दिखे और इसे बंगाल के हावड़ा जिले के NH-16 पर जाकर मिला दिया जायेगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!