Delhi Traffic: 62 हॉट स्पॉट पर बनेगी कमिटी, शुरू होगा एक्शन प्लान

दिल्ली में वायु प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से प्रभावित इलाकों पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने ऐसे 62 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां प्रदूषण..

Delhi Traffic: दिल्ली में वायु प्रदूषण और ट्रैफिक जाम से प्रभावित इलाकों पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने ऐसे 62 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां प्रदूषण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान लागू किए जाएंगे। हर हॉट स्पॉट के आसपास करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र को योजना में शामिल किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत स्थानीय सांसद, विधायक या पार्षद और जिले के नोडल सचिव मिलकर इन स्थानों की निगरानी करेंगे। इसके लिए हॉट स्पॉट सेंट्रिक कमिटी बनाई जाएगी। कमिटी प्रदूषण के प्रमुख कारणों की पहचान करने के साथ उन्हें कम करने के उपायों पर काम करेगी। इसमें ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरत के मुताबिक वन-वे व्यवस्था और डी-कंजेशन ट्रायल किए जाएंगे। धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए हॉट स्पॉट के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने समेत अन्य उपाय किए जाएंगे। कमिटी को हर सप्ताह मौके का निरीक्षण भी करना होगा। इस दौरान आरडब्ल्यूए, स्थानीय अधिकारी, कारोबारी और ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

जनभागीदारी के तहत लोग अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और कूड़ा जमा होने जैसी समस्याओं की जानकारी भी दे सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित 62 स्थानों में 13 प्रमुख प्रदूषण हॉट स्पॉट शामिल हैं। इनमें से 41 जगहों पर जरूरी सुधार किए जाने का दावा किया गया है, जबकि 8 स्थानों पर इसी महीने काम पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, 12 स्थानों पर लंबे समय तक चलने वाले सुधार कार्यों की जरूरत बताई गई है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!