Delhi Traffic News: दिल्ली में विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के चलते सड़कों पर जाम

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को सुबह-सुबह जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। 26 जनवरी की छुट्टियों के बाद सोमवार

देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को सुबह-सुबह जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। 26 जनवरी की छुट्टियों के बाद सोमवार को सरकारी कार्यालय खुले तो सड़कों पर भारी तादाद में वाहनों का दबाव बढ़ गया।

कई सड़कों पर रूट डायवर्ट

वहीं दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत मंडपम में भी कार्यक्रम था। साथ ही कई VIP मूवमेंट की वजह से सड़कों पर रूट डायवर्ट हुआ है। जिसके चलते दक्षिणी दिल्ली,दक्षिण पूर्वी दिल्ली, उत्तरपूर्वी दिल्ली काफी स्थानों पर भी जाम रहा।

सोमवार को दिल्ली में काफी वीआईपी गतिविधियों के साथ ही विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट की वजह से नार्थ ब्लाक,साउथ ब्लाक, कर्तव्य पथ पर काफी सड़कों पर रूट डायवर्ट हुआ है। जिसका प्रभाव यह हुआ कि सोमवार को तड़के से ही दिल्ली की यातायात काफी व्यवस्था चरमरा गई और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली। दफ्तर जाने की जल्दी में लोगों एक दूसरे से आगे निकलने में लगे हुए थे, जिस वजह से जाम के हालात और ज्यादा खराब हो गए।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!