Delhi Train Delay: दिल्ली से चलने वाली ये ट्रेनें है लेट, भारी बारिश बनी वजह

देश के काफी राज्यों में बारिश हो रही और बाढ़ की वजह से ट्रेनों का आना जाना रुक गया है। जिस वजह से रेलवे यात्री काफी परेशान हैं। सबसे

देश के काफी राज्यों में बारिश हो रही और बाढ़ की वजह से ट्रेनों का आना जाना रुक गया है। जिस वजह से रेलवे यात्री काफी परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी दक्षिण व पूर्व दिशा के यात्रियों को हो रही है। बुधवार को भी लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंची। इस कारण इनके प्रस्थान वक्त में बदलाव करना पड़ा।

सबसे ज्यादा देरी से हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगलाद्वीप एक्सप्रेस 12:30 घंटे की देरी से चलेगी। गया विशेष, भागलपुर विशेष साथ काफी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई ।

दिल्ली से विलंब से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें

हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगलाद्वीप एक्सप्रेस 12:30 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल-गया विशेष – पौने छह घंटे
नई दिल्ली-भागलपुर विशेष ( 03484)- पांच घंटे
नई दिल्ली-पटना विशेष (02394)
केरल एक्सप्रेस (12626)- 2:50 घंटे
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें
एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगलाद्वीप एक्सप्रेस (12617)- 22 घंटे
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)- नौ घंटे
सीसीएसमटी-अमृतसर एक्सप्रेस ( 11057)- पौने सात घंटे
श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा(01708)- चार घंटे
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02563)- पांच घंटे
गया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (02397)- पांच घंटे
भागलपुर-नई दिल्ली विशेष (03483)- साढ़े पांच घंटे
श्री माता वैष्णो देवी-डॉ. अंबेडकर नगर विशेष (09322)- चार घंटे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!