Delhi Train Diversion: मालगाड़ी हादसे के बाद 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का Live Running Status जरूर चेक कर लें।

Delhi Train Diversion: अगर आप आज दिल्ली, गाजियाबाद या एनसीआर से ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का Live Running Status जरूर चेक कर लें। बता दें कि नई दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड पर एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस हादसे के चलते 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों का Route Diversion किया गया है, कुछ को Delay, Regulate और Short Terminate किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसा नई दिल्ली और गाजियाबाद के बीच उस समय हुआ जब मालगाड़ी इस व्यस्त रेल सेक्शन से गुजर रही थी। यह रूट देश के सबसे व्यस्त रेलवे कॉरिडोर में से एक माना जाता है, जहां हर दिन सैकड़ों Passenger और Freight Trains का संचालन होता है। हादसे के बाद कई रेल लाइनों पर आवाजाही रोकनी पड़ी, जिससे लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

घटना की सूचना मिलते ही Northern Railway की इंजीनियरिंग और ऑपरेशन टीमें मौके पर पहुंच गईं। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दोबारा चालू करने के लिए Restoration Work युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। रेलवे का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह सामान्य किया जाएगा।

इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।

Golden Temple Express – साहिबाबाद–दिल्ली सराय रोहिल्ला–दिल्ली–नई दिल्ली रूट से डायवर्ट।
Purushottam Express (12801) – देरी से संचालित।
Chhattisgarh Express (18238) – डायवर्ट।
Mahabodhi Express (12397) – डायवर्ट।
Lichchhavi Express (14005) – NCR में रेगुलेट।
Darbhanga–New Delhi Special (02569) – डायवर्ट।
Nanda Devi Express (12402) – साहिबाबाद–दिल्ली सराय रोहिल्ला–दिल्ली–नई दिल्ली–निजामुद्दीन रूट से डायवर्ट।
Shramjeevi Express (12391) – डायवर्ट।
Bihar Sampark Kranti (12565) – डायवर्ट।
Barauni–New Delhi Special (02563) – डायवर्ट।
Gorakhdham Express (12555) – दिल्ली किशनगंज रूट से डायवर्ट।
Kashi Vishwanath Express (15127) – डायवर्ट।
Shram Shakti Express (12451) – डायवर्ट।
Poorva Express (12303) – डायवर्ट।
Vaishali Express – डायवर्ट।
Howrah–New Delhi Duronto Express (12273) – डायवर्ट।
Lucknow Mail (12229) – डायवर्ट।
Prayagraj Express (12417) – डायवर्ट।
Lucknow AC Superfast Express (12429) – डायवर्ट।
Rajendra Nagar–New Delhi Tejas Rajdhani Express (12309) – टूंडला–आगरा कैंट–पलवल रूट से डायवर्ट।
Sampoorna Kranti Express (12393) – टूंडला–आगरा कैंट–पलवल रूट से डायवर्ट।
Saharanpur–Delhi Passenger (54474) – साहिबाबाद–दिल्ली सराय रोहिल्ला–दिल्ली रूट से डायवर्ट।
Shiv Ganga Superfast Express (12559) – डायवर्ट।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले NTES, RailOne App या IRCTC पर अपनी ट्रेन का Live Running Status, प्लेटफॉर्म और समय जरूर चेक करें। ट्रैक बहाली का काम जारी है, इसलिए आने वाले कुछ घंटों तक कुछ और ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव संभव है।

फिलहाल राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे के द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह क्या थी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि रेल सेवाएं सामान्य हो सकें।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: संसद मार्च में तोड़फोड़ के बाद दिल्ली पुलिस सख्त, 5 FIR दर्ज!

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!