दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे में 8-लेन कैरिजवे होगा नियंत्रित- बोले नितिन गडकरी

देश में बहुत से निर्माण चल रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधा मिल सके, ऐसे में नितिन गडकरी ने आज एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा कर बताया है

देश में बहुत से निर्माण चल रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधा मिल सके ऐसे में नितिन गडकरी ने आज एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा कर बताया की दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे (पैकेज- II) Kmp एक्सप्रेसवे से पहले शुरू होकर खानपुर घाटी के पास समाप्त होता है, इसे नए एक्सेस नियंत्रित 8-लेन कैरिजवे के कॉन्फ़िगरेशन के साथ बनाये जाने वला है।

बता दें कि पलवल और नूंह जिलों से गुजरने वाली परियोजना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के रूप में दिल्ली से मुंबई को जोड़ती है जिससे अलवर, दौसा, वडोदरा सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम,आदि जैसे विभिन्न शहरों को जोड़ा जा सकेगा।

गडकरी ने साथ ही कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार देश की हर लंबाई में स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ सड़कों का निर्माण कर रही है। इस तरह की गतिशील पहल परिवहन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा दे रही हैं और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर रही हैं।”

दिल्ली तक 12 घंटे का सफर बनाने का सपना

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 18 अक्टूबर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा था कि दिल्ली से मुंबई में JNPT तक पहले चरण का काम इसी साल पूरा होएं वाला है। साथ ही गडकरी के हवाले से सोमवार शाम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान में भी कहा गया कि “मेरी योजना है कि नरीमन पॉइंट को दिल्ली से जाना और जिससे यह 12 घंटे की यात्रा बन जाए।”

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!