Delhi: कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने दंपती को मरी टक्कर, दोनों की मौत
कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने सोमवार को देर रात शादी समारोह से वापिस आ रहे दंपती को रौंद दिया। देवली गांव, संगम विहार के

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने सोमवार को देर रात शादी समारोह से वापिस आ रहे दंपती को रौंद दिया। देवली गांव, संगम विहार के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह और इनकी पत्नी रेनू देवी को अस्पताल में भर्ती किया, जहां दोनों की मृत्यु बता दिया गया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने कहा कि कश्मीरी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धर्मेंद्र के घर में पत्नी रेनू देवी, बुजुर्ग मां, दो बेटे और एक बेटी है। जांच में पता लगा कि धर्मेंद्र सोमवार को करावल नगर में अपने मौसा के बेटे की शादी में गए थे। जहां से दोनों देर रात बाइक से वापिस आ रहे थे।
जैसे ही वह कश्मीरी गेट यमुना पुल पर ऊपर पहुंचे, इतने में ही उनकी बाइक को किसी अनजान वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन के पहियों के नीचे आकर कुचल गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राहगीरों ने रात करीब 11.30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा आरोपी वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हादसे के बाद बिखरा परिवार
मृतक धर्मेंद्र के चचेरे भाई जयपाल सिंह ने कहा कि हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। धर्मेंद्र-रेनू की शादी साल 17 साल पहले हुई थी। इनके दो बेटे आदित्य (15), कार्तिक (4) और एक बेटी अदिति (12) है। हादसे के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। धर्मेंद्र की बुजुर्ग मां ज्ञानवती का रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी धर्मेंद्र के ही कंधों पर थी। वह ओखला स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर था।









