Delhi Water Alert: दिल्ली की इन कॉलोनियों में 3 दिन तक नहीं आएगा पानी
कई सरकारी कॉलोनियों और प्रमुख क्षेत्रों में water supply पूरी तरह प्रभावित। राजधानी दिल्ली में Chandrawal Water Treatment Plant की

Delhi Water Alert: दिल्ली की इन कॉलोनियों में 3 दिन तक नहीं आएगा पानी
Delhi Water Alert: कई सरकारी कॉलोनियों और प्रमुख क्षेत्रों में water supply पूरी तरह प्रभावित। राजधानी दिल्ली में Chandrawal Water Treatment Plant की pipeline फटने के बाद पानी की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। NDMC क्षेत्र के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक water supply बाधित रहने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पाइपलाइन burst होने की वजह से water flow रोकना पड़ा और repair work तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इस समस्या को पूरी तरह ठीक करने में करीब 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
इस खराबी के कारण कई महत्वपूर्ण residential और सरकारी इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इनमें शामिल हैं:
* टाइप-I क्वार्टर, पीके रोड
* डीआईजेड (DIZ Area)
* शिवाजी स्टेडियम क्षेत्र
* वाल्मीकि बस्ती
* पालिका निकेतन, पालिका धाम और पालिका वस
* एलबी सदन और पालिका निलय
* लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इसके स्टाफ क्वार्टर
* कनॉट प्लेस (Connaught Place)
* डी-ब्लॉक हाउसिंग
* मंदिर मार्ग स्थित CPWD हाउसिंग
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को daily use के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
NDMC की अपील
प्रशासन ने लोगों से appeal की है कि वे पानी का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें और wastage से बचें। साथ ही, emergency के लिए water tankers की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि pipeline repair का काम लगातार जारी है और जल्द ही water supply को normal करने की कोशिश की जा रही है। तब तक लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़े: zomato fee hike: Zomato ने बढ़ाई फीस, हर ऑर्डर अब पड़ेगा महंगा









