Delhi Water Crisis: दीवाली तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, रहेगा जल संकट

देश की राजधानी दिल्ली के उपाध्यक्ष ने रविवार को सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश

देश की राजधानी दिल्ली के उपाध्यक्ष ने रविवार को सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश इरीगेशन कैनाल को देखरेख के लिए 31 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। रख-रखाव की वजह से यूपी के गंग नहर से पानी मिलना बंद हो गया है।

सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र की क्षमता 140 एमजीडी और भागीरथी जल शोधन संयंत्र की क्षमता 110 एमजीडी है। इस प्रकार इन दोनों संयंत्रों से 250 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। अपर गंगा कैनाल बंद होने से यह दोनों संयंत्र अभी यमुना के पानी पर निर्भर रहते हैं। पर यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारन पिछले कुछ दिनों से दोनों डब्ल्यूटीपी से 30 प्रतिशत पानी की कम आपूर्ति हो रही है। इससे दिल्ली के काफी इलाकों में पानी की समस्या आ रही है।

इन इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और एनडीएमसी के कई इलाके, गोकलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, यमुना विहार, विवेक विहार, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, सराय काले खां, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, छत्तरपुर, सरिता विहार, देवली, ओखला सब्जी मंडी, पटपड़गंज, गोविंदपुरी, कालकाजी, शाहपुर जट व अन्य।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!