Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों मे दो दिन नहीं आएगा पानी, देखें लिस्ट
देश की राजधानी दिल्ली में डीएमआरसी बुधवार को भजनपुरा मार्केट के नजदीक ताहिरपुर मेन में 1200 मिमी व्यास वाले स्लुइस वॉल्व को स्थानांतरित

देश की राजधानी दिल्ली में डीएमआरसी बुधवार को भजनपुरा मार्केट के नजदीक ताहिरपुर मेन में 1200 मिमी व्यास वाले स्लुइस वॉल्व को स्थानांतरित करने जा रही है साथ ही सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी में ताहिरपुर मेन में कुछ देख रेख का काम भी रहेगा। जिस वजह से ताहिरपुर मेन में पंपिंग नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि ऐसे में इससे जुड़े काफी इलाकों में पानी की आपू्र्ति प्रभावित रहेगी।
बोर्ड के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, सोनिया विहार, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गोकलपुरी, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, यमुना विहार, जनता फ्लैट्स, दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी और नजदीक के सभी इलाकों में बुधवार की शाम को पीने का पानी नहीं आएगा। इसी प्रकार सिर्फ पार्क, लॉरेंस रोड तथा पंजाबी बाग को आपूर्ति क्र लिए पंजाबी बाग जल मुख्य लाइन के इंटरकनेक्शन काम की वजह से वीरवार की सुबह नौ बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक इन सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बोर्ड के मुताबिक, गोपालपुर गांव और एसएफएस फ्लैट्स मुखर्जी नगर, वजीराबाद गांव, केवल पार्क और एक्सटेंशन, गोपाल नगर, मजलिस पार्क, रामेश्वर नगर, यूजीआर महिंद्रा पार्क, श्री नगर, राजा पार्क पंजाबी बाग पश्चिम और करीब के इलाकों में 24 घंटे तक पीने का पानी नहीं आएगा।









