Delhi Weather: दिल्ली में कल से आसमान में दिखेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है और सुबह-शाम ठंडी हवा के झोके महसूस हो रहे है तो वही दोपहर के वक़्त तापमान बढ़ रहा है

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है और सुबह-शाम ठंडी हवा के झोके महसूस हो रहे है तो वही दोपहर के वक़्त तापमान बढ़ रहा है IMD ने बताया कि 17 नवंबर यानि कल से मौसम में बदलाव हो सकता है और ठंड बढ़ सकती है इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक ठंडी बर्फीली हवाएं चलेंगी।
तापमान की बात करे तो दिल्ली में 17 नवंबर के दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। इसके अलावा 2 दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुँच सकता है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में धूप के कारण तापमान ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है अगर हम प्रदूषण की बात करे तो बुधवार के दिन दिल्ली में 247 दर्ज किया गया जो की ख़राब शेरणी में आता है लेकिन यह कल यानीं गुरुवार को बढ़कर 280 पहुँच सकता है
ये भी पढ़े: सरकार दें रही है बेटी की शादी के लिए 20 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम










