Delhi Weather Forecast Updates: दिल्ली में मानसून ने तोड़ा कई सालों के बारिश का रिकॉर्ड

Delhi Weather Forecast Updates: राजधानी में बारिश ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, दिल्ली में गर्मी से राहत

Delhi Weather Forecast Updates: दिल्ली के मॉनसून ने केवल चंद दिनों में बारिश के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 48 घंटे से दिल्ली में काफी ज़्यादा बारिश हुई  है। जुलाई 2003 के बाद से सबसे अधिक बारिश जुलाई में इस वर्ष देखी गई है, इस बार जुलाई में 381 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य 183.5 मिमी के मुकाबले काफी अधिक है। 

राजधानी दिल्ली में इस वर्ष मॉनसून काफी देरी से आया लेकिन इस बार दिल्ली में मॉनसून का प्रभाव देखते ही बनता है। दिल्ली में बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। दिल्ली में बारिश के कारण जगह-जगह सड़को पर पानी भर गया है, कई जगहों पर तो बसें और गाड़िया भी बारिश के पानी में डूब गयी हैं। 

सूत्रों के अनुसार, 27 जुलाई मंगलवार को सिर्फ 3 घंटो में राजधानी में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 8 सालों में जुलाई के महीने में 24 घंटों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई है। इससे पहले साल 2013 में, 123.4  मिमी बारिश 21 जुलाई को दिल्ली में दर्ज की गई थी।

अपने समय से 16 दिन देरी से आने के बाद भी, 13 जुलाई से अभी तक दिल्ली में 14 दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं जब बारिश हुई है। पिछले 19 सालों में इस बार मॉनसून सबसे अधिक देरी से आया है लेकिन उसके बाद भी राजधानी में अपना प्रभाव बखूबी दिखा रहा है।

Tax Partner

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में जुलाई में सामान्य तौर पर 210.6 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। 2020 में दिल्ली में 236.9 मिमी,199.2 मिमी  2019 में और 286.2 मिमी बारिश 2018 में दर्ज की गई थी। 340.5 मिमी बारिश साल 2013 में दिल्ली में दर्ज हुई थी। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2003 जुलाई में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 632.2 मिमी है। 

ये भी पढ़े: सड़को पर कक्षा 12 के छात्र, छेड़ी CBSE के खिलाफ जंग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!