Delhi Weather: आज फिर से दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, इतना डिग्री पहुंचेगा पारा

इस बार फरवरी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिल रही है जहां 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ 20 फरवरी को तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया था

दिल्ली में अभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा उलझा हुआ मौसम चल रहा है जहां सर्दी और गर्मी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है क्योकि कभी ठंड थोड़ी ज्यादा बढ़ती दिख रही है तो कभी गर्मी। ऐसे में आज कि बात करे तो दिल्ली के आसपास के इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने वाली है।

बता दें कि राजधानी में इस हफ्ते कोहरा और हल्की ठंड के बाद तापमान में बढ़त देखने को मिलने वाली है और मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहने वाला है और वहीं एक बार फिर प्रदूषण में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

साथ ही इस बार फरवरी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिल रही है जहां 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया था। साथ ही इसके बाद से तापमान में गिरावट देखी गई लेकिन आज से इसमें फिर इजाफा होने के आसार बताये जा रहे हैं।

दरअसल 25 फरवरी से एक पश्चिमी उबाल एक बार फिर एक्टिव हो गया है जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी और वही ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक रहने कि संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद 28 फरवरी से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच देखने को मिलेगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!