Delhi Weather Update: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, जानें अगले 24 घंटे का हाल

Delhi Weather Update: देश में खराब एयर क्वालिटी (Bad Air Quality) के दौरान ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

Delhi Weather Update: देश में खराब एयर क्वालिटी के बीच ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। दिल्ली के साथ उत्तर भारत में भी सर्दी ने धुंद के साथ दस्तक दे दी है।

बता दें कि अगले 24 से 48 घंटो में देश के तमाम हिस्सों में ठंड के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल का सबसे कम टेम्प्रेचर दर्ज किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

SKYmetweather के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटो में देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीँ, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की ज़रुरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वीरवार 09 दिसंबर को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान से एक कम 23.5 और मिनिमम तापमान सामान्य से एक कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

ग़ौरतलब है कि जहां दिन में लोगों को धूप से राहत मिली, तो वहीँ शाम होते-होते सर्द हवाओं ने लोगों को कप-कपाने पर मजबूर कर दिया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: 31 जनवरी तक सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने रद्द, Omicron के खतरे को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!