Delhi Weather Update: सर्दी से ठिठुरी राजधानी दिल्ली, 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather Update: राजधानी में आज यानी 20 दिसंबर सोमवार को सुबह न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त सर्दी से ठिठुर रहा है। राजधानी में आज यानी 20 दिसंबर सोमवार को सुबह न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम टेम्प्रेचर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ मौसम विभाग ने दिनभर दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को यानी आज न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जोकि सामान्य तापमान से काफी कम है।

मौसम विभाग का इस मामले पर कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फ़बारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है, जिससे टेम्प्रेचर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीँ मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार की रात तक ठंडी हवाओं का सिलसिला बरकरार रहेगा, यानी टेम्प्रेचर सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज़्यादा कम रहेगा।

IMD के पूर्वनुमान के मुताबिक, 21 दिसंबर मंगलवार के बाद लोगों को सर्दी के प्रकोप से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं की रफ़्तार में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे सर्दी का असर भी कम होगा और न्यूनतम तापमान में इज़ाफ़ा होगा।

 Insta loan services

यह भी पढ़े: Gold Price: 20 दिसंबर को सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी हुई सस्ती! जानें आज का रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!