दिल्ली में होगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, चार महीने में बनाया 211 फीट का पुतला
त्योहारों की शुरुआत होने के साथ ही अब लोग रावण का दहन देखने के लिए बेसब्री से दशहरे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार द्वारका

त्योहारों की शुरुआत होने के साथ ही अब लोग रावण का दहन देखने के लिए बेसब्री से दशहरे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार द्वारका के रामलीला ग्राउंड में एक ऐसा विशाल रावण बनाया गया है जो कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
वाटर प्रूफ है रावण का पुतला
बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इसे देखने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि यह दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे विश्व का सबसे ऊंचा रावण है। इस बात का दावा आयोजक द्वारा किया गया है। यह रावण वाटर प्रूफ है क्योंकि इसे मखमल के कपड़े से बनाया गया है, इसमें कागज का प्रयोग नहीं हुआ है। रावण की कुल लंबाई 211 फीट है।
द्वारका के रामलीला ग्राउंड में राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से बनाया गया स्टेज।
इसलिए रावण को देखने के लिए आये लोगों को अपना सर एक दम ऊपर करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं रावण के जूते भी बनाए गए हैं जो कि सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसलिए लोग उसके साथ फोटो भी ले रहे हैं।
पहले 60 से 70 फीट होती थी रावण की लंबाई
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोट ने कहा है कि हर वर्ष के जैसे ही इस बार भी रामलीला का आयोजन और भव्यता के साथ हुआ है। रावण की लंबाई हर वर्ष बढ़ रही है। पहले रावण की लंबाई 60 से 70 फीट ज्यादा होती थी फिर धीरे-धीरे यह बढ़ती जा रही है। इस बार रावण की लंबाई 211 फीट है।
30 लाख रुपये की लागत से बना रावण
पंजाब के अंबाला के पास बराड़ा गांव के जितेंद्र खन्ना ने इस रावण को बनाया है। अलग-अलग जगहों के पास 40 कलाकारों ने इस रावण को तैयार किया है जिसमें चार माह का वक्त लगा है। दो अक्टूबर को यह रावण मैदान में खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि इस रावण को बनवाने में कम से कम 30 लाख रुपये की लागत आई है।









