दिल्ली को चिपचिपाहट भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मानसून इस दिन देगा दस्तक
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान है। दरअसल, दिल्लीवालों को इस चिपचिपाहट भरे मौसम से जल्द राहत मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग उमस और गर्मी से काफी परेशान है। दरअसल, दिल्लीवालों को इस चिपचिपाहट भरे मौसम से जल्द राहत मिल सकती है। आपकों बता दे कि मानसून अब बस दिल्ली पहुंचने ही वाला है।
जानकारी के अनुसार, मानसून 30 जून से 1 जुलाई के बीच दिल्ली समेत भारत के बड़े हिस्सों में पहुंच जाएगा। बतातें चले कि दिल्ली से पहले मानसून उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों से होते हुए हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू कश्मीर पहुंचेगा।
इसी को लेकर ये उमीद लगाई जा रही है कि मानसून के आने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अभी कुछ दिनों से दिल्ली में तापमान लगातार 40 डिग्री बना हुआ है।
हालांकि 2021 में मानसून मौसम विभाग की संभावित तारीख से 10-15 दिन देर पहुंचा था। उस वक्त इंतजार में लोगों का बुरा हाल हो गया था।
ऐसें में इस बार भी विभाग ने 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही है। जिसके चलते लोगों को पिछले साल की तरह ही मानसून के देर से आने का डर सता रहा है।
ये भी पढ़े: किस स्थिति में देना होगा कितना चालान, देखें पूरी लिस्ट