Delhi: RML अस्पताल के गेट पर जाम होने की वजह से गई महिला की जान
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा वालों की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे कार से बुजुर्ग

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा वालों की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे कार से बुजुर्ग महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर छह की तरफ लेकर आए। महिला की हालत काफी गंभीर थी, उसे इमरजेंसी में लेकर जाना था, पर गेट के बाहर ही ई-रिक्शा का जाम लगा हुआ था। काफी देर तक कार चालक अंदर जाने का प्रयास करता रहा, जिस बीच बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर हो गई और कुछ वक्त बाद उसकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टरों के दिखाए बिना घर लौट गए।
शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे कार में एक बुजुर्ग महिला को लिए परिवार गोल मार्केट की तरफ से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट नंबर छह की तरफ आया। महिला की हालत काफी खराब थी, उसे इमरजेंसी में लेकर जाना था, पर गेट के बाहर ही ई-रिक्शा वालों ने जाम लगा रखा था।
सिर्फ यही मामला नहीं हैं। अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा, रेहड़ी, पटरी और भी लोगों के अतिक्रमण के वजह से मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने में सभी को देरी होती है। सूत्रों के अनुसार, पता चला कि छुट्टी वाले दिन होने के बावजूद अस्पतालों के गेट पर ई-रिक्शा, ऑटो और रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा रहता है। वहीं इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों ने बताया कि सोमवार से लेकर शनिवार तक ओपीडी भी चलती हैं और इन दिनों में स्थिति खराब हो जाती है।
हटने के लिए बोलने पर करते हैं झगड़ा
ऑल इंडिया हेल्थ इंप्लायज एंड वर्किंग कंफेडेरशन के मुकेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल के गेट पर ही ई-रिक्शा वाले जाम लगाए रखते हैं। शुक्रवार शाम को गेट नंबर छह से अपने घर की तरफ लौट रहा था, उसी दौरान ई-रिक्शा वालों ने जाम लगाकर रास्ता बंद कर रखा था। जब रास्ता देने के लिए कहा तो झगड़ने लगे। उन्होंने कहा कि इनके कारण बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं रहता। जबकि डॉक्टर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









