हिंदू देवियों की अश्लील तस्वीरों पर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस
सब होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली महिला आयोग को इंटरनेट पर बेची जा रही हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरों के ही संबंध में अब एक व्यक्ति से शिकायत मिली है जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा ये आरोप लगाया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें सीधा ऑनलाइन बेच रहे हैं। साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप ये भी लगाया है कि उसे इस संबंध में कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं जिसमे कथित ईमेल में देवी-देवताओं की कुछ तस्वीरें भी हैं जिन्हें अश्लील तरीके से दर्शाया गया है।
बता दें की ये सब होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है और आयोग ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ FIR की कॉपी मांगी है। वही आयोग द्वारा उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने और इसे प्रचलन से रोकने के लिए भी दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा गया है।
साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा इस बारे में कहा गया है की ‘यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे सीधा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच भी काफी दुश्मनी पैदा होती है। वही यह बहुत ही गंभीर मामला है और इस मामले में तुरंत FIR दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इसी के आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए।
IFSO यूनिट ने दर्ज किया मामला
हालाँकि, स्पेशल सेल में IPC की धारा 295A और 67A IT Act के चलते मामला दर्ज किया गया है और दोषियों की पहचान, पता लगाने और तुरंत गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के चलते 29.10.2023 को ही दिल्ली महिला आयोग की ओर से IFSO में ईमेल पर सीधा हिंदू देवी-देवताओं के प्रति दुर्व्यवहार और अनादर के संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई और इसलिए स्पेशल सेल में IPC की धारा 295A और 67A IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










