Delhi: युवक को चाकू मारकर की लूट, पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में मोबाइल की लूट के चलते एक शख्स को चाकू मारकर घायल करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में मोबाइल की लूट के चलते एक शख्स को चाकू मारकर घायल करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग निकले। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया।

यह भी पढ़ें: नगर निगम जल्द ही कराएगा मानेसर का ड्रोन सर्वे, देखे

गिरफ्तार एक बदमाश की शिनाख्त शकूरपुर के रहने वाले लाल बिहारी से हुई है। 26 फरवरी की रात शकूरबस्ती निवासी हर्ष आर्य ने पुलिस को लूटपाट की जानकारी दी। वहां पर गयी पुलिस ने घायल हुए हर्ष को पास के अस्पताल में ले जाया गया। हर्ष के हाथ में चाकू के घाव थे। उसने यह भी बताया कि वह रात में पब्लिक स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। इसी के चलते तीन लड़के उनके पास गए। उसमें से एक ने पीड़ित का कॉलर पकड़ता। दूसरे लड़के ने चाकू दिखाया और लड़के ने उसकी जेब से फोन और दो सौ रुपये निकाले।

जब उसने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू किया और एक लड़के ने उसके सिर पर ईंट मारी। वहीं एक बदमाश ने चाकू से वार किया। उसके हाथ में चाकू लगने की वजह से वह घायल हुआ। शोर सुनकर गश्त कर रहे पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाशों की शिनाख्त हुई और दोनों फरार आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!