दिल्लीवाले अब घर की छतों पर लगवा सकते है सोलर पैनल, मिलेंगे 30 हजार रुपये, जाने स्कीम
देश की राजधानी दिल्ली के कैबिनेट ने मंगलवार को 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 30,000 रुपये की ज्यादा सब्सिडी देने को मंजूरी

देश की राजधानी दिल्ली के कैबिनेट ने मंगलवार को 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 30,000 रुपये की ज्यादा सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को अपनाने से लोग हर माह में औसतन 4,200 रुपये तक की बिजली बचत कर सकते हैं.
दिल्ली सरकार ने इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना स्टेट टॉप-अप’ योजना की शुरु की है. केंद्र सरकार इस के चलते पहले ही 78,000 रुपये की सब्सिडी देती है. अब दिल्ली सरकार की अतिरिक्त 30,000 रुपये की सहयता से पूरी सब्सिडी राशि 1.08 लाख रुपये हो गई है, जो इस प्रकार की किसी भी योजना में अब तक की सबसे बड़ी मदद है.
4200 रुपये हर महीने बचेंगे
मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया, “नई सब्सिडी संरचना उपभोक्ताओं को बिना किसी शुरुआती खर्च के सोलर पैनल लगाने का मौका देती है, जिससे वह हर महीने बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं. यह दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है.”
सिरसा ने यह भी कहा कि सरकार बैंकों से गठजोड़ करेगी, ताकि लोगों को सौर पैनल लगाने के लिए लगने वाले शुल्क पर आसानी से ऋण मिल सके. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और हर महीने 4,200 रुपये की बचत होगी.









