दिल्लीवासियों को मिली नए साल पर सरकार द्वारा 50 नई लो फ्लोर ई-बसें, जानें खासियत

नए साल की शुरुआत में दिल्लीवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक AC बसों का तोहफा दे दिया गया है

दिल्ली में लोगों के लिए बहुत सी नई सुविधाएं सरकार द्वारा लायी जा रही है। ऐसे में एक और अच्छी खबर सामने आयी है जहां नए साल की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्लीवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक AC बसों का तोहफा दे दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने राजघाट डिपो से इन सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बताया कि दिल्ली में प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के नए साल में दिल्लीवासियों का स्वागत करता हूं। ऐसे में 50 नई बसें और जोड़ने के बाद अब दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जहां वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर कुल 7379 बसें चल रही हैं जो अब तक सर्वाधिक हैं।

इन नई 50 बसों कि बात करे तो ये दिल्ली के सात रूटों पर चलेंगी और सभी बसें रोहिणी के सेक्टर-37 में ही रुकेंगी। वही रिपोर्ट्स द्वारा बताया जाये तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की 100 इलेक्ट्रिक बसें भी दिल्ली सरकार अधिग्रहीत कर रही हैं। साथ ही दिल्ली मेट्रो की फीडर बसें भी अब दिल्ली सरकार ही चलवायेगी । दावा ये भी किया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक दिल्ली में 2280 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी सीटों की सुविधाएं

हालाँकि, इस नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों की लंबाई 12 मीटर है और इन बसों में GPS, CCTV, व्हील चेयर, महिलाओं के लिए 25 फीसदी पिंक सीट, दृष्टिबाधितों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए भी अलग से सीटें हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने काफी कम समय में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी क्र रहे है जिसके चलते अब दिल्ली में अब कुल 7379 बसें हो गई हैं।

बसों में ये सुविधाएं होंगी

  • महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा।
  • बसों से न तो धुआं और न ही शोर होगा क्योकि यह BS-6 मानकों के अनुरूप हैं।
  • सभी बसों में GPS, CCTV कैमरे, व्हील चेयर, डिजिटल-कांटेक्टलेस टिकटिंग, पैनिक बटन, हूटर हैं।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए योग्य हैं लो फ्लोर एसी बसें।

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!