दिल्लीवालों का आया DDA की स्कीम पर दिल, 1400 से ज्यादा फ्लैट बुक
DDA की यह स्कीम 30 जून को लॉन्च की गई थी और उसके बाद इस स्कीम में विभिन्न कैटिगरी के 5500 फ्लैट्स शामिल किए गए हैं

दिल्ली में हाल ही में शुरू हुई DDA के चौथे चरण की ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ हाउसिंग स्कीम को इस बार लोगों द्वारा अच्छा रेस्पांस मिल रहा है जहां स्कीम में अब तक करीब 27% फ्लैट्स बिक गए हैं और साथ ही जसोला में सबसे महंगे HIG फ्लैट्स भी 50% तक बुक हो चुके हैं।
बता दें कि DDA की यह स्कीम 30 जून को लॉन्च की गई थी और उसके बाद इस स्कीम में विभिन्न कैटिगरी के 5500 फ्लैट्स शामिल किए गए हैं। जिनमे से 1472 फ्लैट्स अलॉट किए जा चुके हैं और साथ ही स्कीम के पहले ही दिन द्वारका के सभी 50 फ्लैट्स बुक हो गए थे। ऐसे में अब स्कीम के चलते 1 BHK के फ्लैट्स सिरसपुर, नरेला, रोहिणी और लोकनायकपुरम में उपलब्ध हो रखे हैं। वही 2 BHK के फ्लैट्स नरेला और द्वारका में और 3 BHK के फ्लैट्स जसोला में मौजूद हैं।
मेट्रो लाइन से बढ़ी लोगों की दिलचस्पी
वही देखा जाए तो DDA के चलते नरेला में 660 और रोहिणी में 692 फ्लैट्स को अब अलॉट किए जा चुके हैं और एक अधिकारी के चलते हाल ही में DMRC ने मेट्रो लाइन को कोंडली, रोहिणी के सेक्टर-34, 35 और नरेला तक एक्सटेंड करने का भी प्रपोजल अब दें दिया है और इसी कि वजह से भी लोगों की दिलचस्पी इस स्कीम में बढ़ चुकी है। हालाँकि, जसोला में इस स्कीम के सबसे महंगे फ्लैट्स शामिल हो रखे हैं और अब 3 BHK के यहां 41 फ्लैट्स स्कीम में हैं जिनकी कीमत 2.084 करोड़ से 2.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है और तब भी इनमें से 23 फ्लैट्स बुक हो चुके हैं।
बता दें कि इस स्कीम में घर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलने वाले है और इसके अलावा DDA ने कई प्रस्तावों को भी इस बार मंजूरी दे दी गयी है जिनमे सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के रेडेवेलोप्मेन्ट के लिए स्वामियों/आवंटियों को पैकेज की सुविधा देने का निर्णय भी शामिल हो गया हैं।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










