दिल्लीवासियों को झेलनी पड़ सकती हैं भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

राजधानी दिल्ली में आने वाले दिन लोगों के लिए काफी दिक्कत वाले साबित हो सकते है। दिल्ली में आने वाले दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

राजधानी दिल्ली में आने वाले दिन लोगों के लिए काफी दिक्कत वाले साबित हो सकते है। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की सम्भावना है। वही 28 अप्रैल से एक बार फिर लू चलने की सम्भावना है।

बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। वही उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में आज यानी 25 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। साथ ही साथ आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में हीट वेव सताएगी। वही 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही साथ 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार, जानें पिछले 24 घंटो का हाल

Exit mobile version