दिल्लीवासी झमाझम बारिश के लिए हो जाए तैयार, इस दिन मानसून देगा दस्तक
देश की राजधानी दिल्ली में लोग मानसून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और पिछले कुछ दिन पहले प्री-मानसून की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी

Delhi Monsoon: देश की राजधानी दिल्ली में लोग मानसून का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और पिछले कुछ दिन पहले प्री-मानसून की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी जिस वजह से लोगों को चिलचिलाती हुई गर्मी से राहत मिली थी।
मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही दिल्ली वासियों को मानसून की सौगात मिलने वाली है संभावना जताई जा रही है की 27 जून से राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है जिसक बाद कई दिनों क तेज बारिश होगी। IMD के मुताबिक दिल्ली में मानसून 27 से 29 जून के बिच आता है लेकिन पिछले साल दिल्ली में देरी से मानसून आया था।
इस बार राजधानी दिल्ली मेंहीटवेव की स्तिथि काफी गंभीर है जिस वजह से इस बार अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। आपको बता दें कि आज से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है बताया जा रहा है कि दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी पर बर्रिश होने की उम्मीद नहीं है इसके अलावा 25 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
ये भी पढ़े: मामूली से किराए में करें हरिद्वार तक का सफर, जानें बस रूट