दिल्लीवालों को मिलेगी जाम से मुक्ति, बनने जा रहे हैं 6 लेन वाले 2 फ्लाईओवर
दिल्ली में जाम की समस्या से झूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दिल्ली सरकार 6 लेन वाले 2 फ्लाईओवर बनाने जा रही है।


दिल्ली में जाम की समस्या से झूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली के लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को आनंद विहार और अप्सरा सीमा, राजा गार्डन फ्लाईओवर और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच छह लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने फ्लाईओवर के विकास के लिए 724.36 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्सपेंडिचर फिनांस कमेटी में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। सिसोदिया ने कहा कि फ्लाईओवर और कॉरिडोर से दिल्ली के हजारों लोगों को फायदा होगा। सिसोदिया ने आगे कहा कि ये सड़को की क्षमता बढ़ाएगा और समस्याओं को खत्म करेगा।
दिल्ली सरकार का मानना है कि नए फ्लाईओवर से दिल्ली में ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा राजा गार्डन फ्लाईओवर और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच के कॉरिडोर की कुछ खास विशेषताएं है। इसमें ईएसआई अस्पताल से मौजूदा पंजाबी बाग क्लब रोड हाफ फ्लाईओवर तक छह-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होगा। वही मौजूदा क्लब रोड को टू-लेन से हाफ फ्लाईओवर को 6 लेन बनेगे। मौजूदा मोती नगर हाफ फ्लाईओवर को टू-लेन वन वे से सिक्स-लेन टू वे का निर्माण किया जायेगा।
यह भी पढ़े: दिल्ली का दिल हुआ चोरी, लगाने वाले ने कहा ’दिल तो आखिर दिल है, चाहे प्लास्टिक हो या कागज’