दिल्लीवाले अब इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं करवा पाएंगे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

दिल्लीवासियों से जुड़ी एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. अब दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपना घर और प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए

दिल्लीवासियों से जुड़ी एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. अब दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपना घर और प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पानी के बिल की जरुरत होगी. बिना पानी का बिल जमा किए आप अब अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे. दिल्ली जल बोर्ड ने एक बड़े निर्णय के चलते प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए पानी का बिल दिखाने के जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस निर्णय के पीछे का मकसद दिल्ली में अवैध पानी के कनेक्शनों को रोकना है.

दिल्ली में 57 लाख बिजली कनेक्शन

दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि शहर में 57 लाख बिजली के कनेक्शन हैं, पर इसकी तुलना में पानी के कनेक्शन काफी कम हैं. मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सिर्फ 29 लाख ही पानी के कनेक्शन हैं. ऐसे में संदेह है कि शहर के काफी घरों में वैध पानी के कनेक्शन नहीं हैं. इसलिए अब प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है कि दिल्लीवासियों को अपने प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए पानी का बिल भी दिखाना जरुरी है.

अब लगाना होगा पिछले 3 महीने का पानी का बिल

दिल्ली के जल मंत्री ने कहा कि पानी लोगों की बेसिक आवश्यकता है, पर दिल्ली जल बोर्ड को 1000 लीटर पानी साफ करने में 101 रुपये लगे. इसलिए हम चाहते हैं कि सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के दौरान डॉक्यूमेंट्स में पिछले 3 माह के पानी के बिल लगाए जाएं. ऐसा करने के पीछे का मकसद पानी और सीवर के नेटवर्क को मजबूत करने है, ताकि अगले 3 सालों में दिल्ली में यमुना की सफाई की जा सके.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!