दिल्ली का सबसे बड़ा फूड फेस्टिवल जल्द शुरू, मिलेगा देश के हर कोने का स्वाद
यदि आप भी फूड लवर हैं और अलग-अलग तरह के व्यंजन चखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दिल्ली के जवाहरलाल

यदि आप भी फूड लवर हैं और अलग-अलग तरह के व्यंजन चखने का शौक रखते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस साल के आखिरी माह में एक विशाल नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है. यहां आप देश के अलग राज्यों के स्ट्रीट फूड्स और लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं. ये फेस्टिवल कब और किस तिथि पर आयोजित होगा, जानते हैं.
कब और कहां होगा फूड फेस्टिवल?
यह फूड फेस्टिवल 14 और 15 दिसंबर को आयोजित होगा. इस मोके में 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 300 से ज्यादा स्ट्रीट फूड विक्रेता हिस्सा लेंगे, जो देश के अलग हिस्सों से 500 से अधिक अद्वितीय स्ट्रीट फूड्स लेकर आएंगे. आपको यहां बांस चिकन, नेल्लोर करम काजू डोसा, पनीर स्वीट कॉर्न काजू डोसा, कुल्लड़ पिज्जा, बनारस का पान, लिट्टी चोखा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन चखने का मौका मिलेगा. यह फूड फेस्टिवल खाने के शौकिनों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं होगा.
एंट्री टिकट और कूपन की जानकारी
इस फूड फेस्टिवल में जाने के लिए आप बुकमायशो (BookMyShow) से अपनी टिकट बुक करनी होगी. या फिर आप स्टेडियम के गेट नंबर 14 से भी एंट्री टिकट खरीद सकते हैं. फेस्टिवल में खाने के लिए कूपन खरीदने होंगे और इन कूपनों का इस्तेमाल करके आप विभिन्न स्टॉल से स्वादिष्ट भोजन खरीद सकेंगे. यहां आपको खाने की बहुत सी वैरायटी मिलेंगी.
समय और लोकेशन
यह फूड फेस्टिवल दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा. इसका पास के मेट्रो स्टेशन जेएलएन मेट्रो स्टेशन है, जो स्टेडियम के पास है. यदि आप खाने के शौकिन हैं और नए स्वादों का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह फूड फेस्टिवल आपके लिए एक शानदार मौका साबित हो सकता है.









