दिल्ली के डिप्टी सी.एम ने शऱाब नीति को लेकर किया बड़ा ऐलान

राजधानी दिल्ली (Delhi) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार ने शराब नियमों में कुछ बदलाव किए हैं

राजधानी दिल्ली (Delhi) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार ने शराब नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल, दिल्ली में अब शराब पीने की कानूनी उम्र घटा दी गई है।

न्यूज़ एजेंसी ए.एन.आई (ANI) की माने तो दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ?(Manish Sisodiya) ने नई शराब नीति के तहत इस बात का ऐलान किया है। कि अब दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर दी गयी है।

हालाँकि, 21 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति ऐसे परिसर में जहां पर शराब बिकती है प्रवेश नहीं कर सकता। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में प्राइवेट शराब की कोई दुकान नहीं खुलेगी। इतना ही नहीं बल्कि कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी।

महज़ 21 साल की उम्र में अब युवा बिना किसी डर के शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीद सकते हैं। दिल्ली सरकार का यह फैसला युवाओं पर क्या प्रभाव डालेगा यह देखने वाली बात होगी।

Radhey Krishna Auto

दिल्ली सरकार द्वारा उठाये गए इस नए कदम से ज़्यादातर लोग खुश नहीं है। लोगों का कहना है कि इस फैसले से दिल्ली में अपराध बढ़ेगा। बहरहाल, अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली सरकार क्या इस नए नियम में कोई बदलाव करेगी?

यें भी पढ़े: रैपर ने माथे पर पहना था 174 करोड़ का हीरा, चोरों ने यूं किया हाथ साफ

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!