जल्द विकसित होंगे दिल्ली के फूड आउटलेट्स, ‘गारमेंट हब’ बनेगा गांधी नगर मार्केट

यहां फूड सेफ्टी की गाइडलाइंस और साफ-सफाई का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा और इसके लिए दिल्ली सरकार एक प्रतियोगिता भी करती रहेगी

दिल्ली में सरकार द्वारा बहुत सी नई योजनाए लायी जा रही है जिसके चलते उनको सुविधा मिल सके। ऐसे में अब दिल्ली सरकार द्वारा अच्छी खबर सामने आयी है जहां वह सिंगापुर की तर्ज पर सरकार फूड मार्केट का पुनर्विकास करने वाली है और इसमें अब पहले चरण में मजनूं का टीला और चांदनी चौक में फूड हब विकसित होने वाले है और साथ ही इसमें सरकार इसकी ब्रांडिंग भी करेगी।

बता दें कि यहां फूड सेफ्टी की गाइडलाइंस और साफ-सफाई का पूरा भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा और इसके लिए दिल्ली सरकार एक प्रतियोगिता भी करती रहेगी जिसमे सभी आर्किटेक्ट्स अपना डिजाइन देंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बताया गया कि फूड हब पुनर्विकास में दिल्ली के पकवान को नई पहचान भी साथ में दी जाएगी।

जहां उसमें स्ट्रीट फूड, तिब्बती मोमोज से लेकर और भी बेहतरीन लजीज गोल गप्पे, बटर चिकन विश्व प्रसिद्ध दाल मखनी या सभी के पसंदीदा छोले भटूरे और परांठे भी शामिल होते दिखेंगे। साथ ही रोजगार बजट 2022-23 के चलते ‘दिल्ली फूड हब के पुनर्विकास’ पहल की घोषणा की गई थी और इसके चलते सरकार रेडेवेलोप्मेन्ट के पहले चरण में 2 प्रतिष्ठित फूड हब का कायाकल्प करती दिख रही है।

गांधी नगर मार्केट बनेगी ‘गारमेंट हब’

इतना ही नहीं दिल्ली के बाजारों को और भी ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रही है और इसके चलते रोजगार बजट में घोषित बाजारों के सौदर्यीकरण और आधुनिक सुविधा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

हालाँकि, इसके तहत गांधी नगर मार्केट को पूरी तरह से ‘गारमेंट हब’ बनाया जाएगा और इस बाजार को चांदनी चौक के ही तर्ज पर और भी ज्यादा बेहतर एयर खूबसूरत बनाया जाएगा। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाई लेवल बैठक कर पुनर्विकास योजना की समीक्षा की जाएगी जिससे मार्केट के अधिकांश मुद्दे MCD के अंतर्गत आते हैं और इसमें खुद लिहाजा एमसीडी को ही बतौर कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया जाएगा ।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!