दिल्ली की कांवड़ यात्रा इस बार होगी खास, ड्रोन से होगी निगरानी
जैसा की आप सभी जानते है की सावन का महीना आ चुका है। और 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भगवान शिव को जल चढ़ाने

जैसा की आप सभी जानते है की सावन का महीना आ चुका है। और 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग कांवड़ यात्रा निकालते है, जिसमें दूर-दूर से लोग शिव मंदिरों में जाते हैं। राजधानी में निकाली जाने वाली यात्रा इस बार कुछ अहम होने वाली है। दरअसल दिल्ली की कावड़ यात्रा पर कैमरे और ड्रोन द्वारा नज़र की जाएगी। कावड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए 5 हजार पुलिसकर्मियों और 700 पुलिस वाहनों को तैनात किया जाएगा।
बता दें, यह खास तैयारी दिल्ली की सीमाओं पर दिखेगी। कांवड़ यात्रियों के लिए कैंप्स की व्यवस्था शाहदरा तथा उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने काफी व्यवस्थाएं की हैं। यहां मेटल डिटेक्टर की सहयता भी ली गयी है और बैग्स भी जांच होगी, ताकि कोई घटना न हो सके।
कांवड़ यात्रा को लेकर खास तैयारियां
कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में 2 हजार पुलिसकर्मियों और 100 से ज्यादा वाहनों की तैनाती की जाएगी। ताकि बिना किसी रोक टोक के यात्रा अच्छे से हो। दिल्ली में आयरन पिलर्स द्वारा अलग लेन भी बनाई गयी है ताकि कांवड़ियां आराम से बिना किसी परेशानी से कांवड़ यात्रा को पूरी हो।
इससे सड़क पर भीड़ भी नहीं होगी और न ही किसी को कोई दिक्कत होगी। साथ ही करीब 300 सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। वहीं ड्रोन के माध्यम कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। बता दें कि कांवड़ियों के अधिकांश कैंप की व्यवस्था शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली में तैयार किए गए हैं।









