दिल्ली के रिटायर प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुए ठगी का शिकार

उन्होंने अपने डिश वॉशर की रिपेयरिंग के लिए गूगल से सर्च किए गए नंबर पर कॉल किया, वहां से किसी लड़की ने फोन उठाया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जेपी सिंह गुलमोहर पार्क में रहते हैं। वो दिल्ली सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं। उन्होंने अपने डिश वॉशर की रिपेयरिंग के लिए गूगल से सर्च किए गए नंबर पर कॉल किया, वहां से किसी लड़की ने फोन उठाया। इसके बाद उनके घर पर एक टेक्नीशियन ने संपर्क किया, तकनीशियन फिर उनके घर पर पोहोचा, टेक्नीशियन ने पीड़ित को बताया कि मशीन का मदरबोर्ड खराब हो गया है।

Insta loan services

8 हजार 888 रुपये की एक स्कीम है, जिसमें मदर बोर्ड भी बदल जाएगा और दो साल की गारंटी भी होगी। उन्होंने उसे 9 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद टेक्नीशियन घर से चला गया और अगले दिन वापस आने को कहा। अगले दिन वह नहीं आया, उसे फोन किया गया तो उसने कहा कि वह कुछ ही देर में पहुंच रहा है। लेकिन जब काफी देर तक भी वह नहीं आया तो उसे फिर से फोन किया। फिर उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी

 

ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए भेजेगी केवल इनके नाम

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!