धार्मिक स्थलों को जोड़ रही है दिल्ली की वंदे भारत, महाकाल के दर्शन की भी राह हुई आसान

दिल्ली से देश के दूसरे हिस्सों में जाने वाली वंदे भारत अब कई तीर्थस्थलों को जोड़ रही है और एक तरफ जहां बाबा की नगरी वाराणसी को जोड़ा जा रहा है

देश में सावन का महीना शुरू हो गया है और इसी के चलते बहुत से लोग है जो यात्रा के लिए ट्रैन का इस्तेमाल करते है और अब इसी से जुडी खबर सामने आयी है जहां दिल्ली से ट्रैक पर सरपट दौड़ती वंदे भारत ट्रेन धार्मिक स्थलों का वंदन करती दिख रही है। वही दिल्ली से देश के दूसरे हिस्सों में जाने वाली वंदे भारत अब कई तीर्थस्थलों को जोड़ रही है और एक तरफ जहां बाबा की नगरी वाराणसी को जोड़ा जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ वैष्णव माता के दर्शन के लिए यात्रियों की राह आसान हो चुकी है।

बता दें की निजामुद्दीन से चलने वाली भोपाल वंदे भारत ट्रेन और वहां से इंदौर वंदे भारत से उज्जैन में स्थित महाकाल का भी पूरा दर्शन करा रही है। इतना ही नहीं नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन वाया हरिद्वार चलकर हरी की पौड़ी की आरती में शामिल होने वालों को यह ट्रेन भुगत ज्यादा पसंद आ रही है।

ऐसे में देख आजाये तो भारतीय रेलवे इन दिनों वंदेभारत मय हो रही है और जितनी तेज रफ्तार से रेलवे का विद्युतीकरण होता दिख रहा है उतनी ही ही तेज रफ्तार से विद्युतीकृत रेलवे ट्रेन और भी ज्यादा तेज़ दौड़ रही है। जिसमे देख आजाये तो अभी तक करीब 24 राज्यों को आने-जाने वाली 46 ट्रेन जोड़ चुकी है और दिल्ली से सबसे अधिक 5 वंदे भारत ट्रेन चल रही है।

इसके बारे में और बात कर तो नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत जहां दिल्ली को उत्तर प्रदेश के बहुत से शहरों से जोड़ रही है तो नई दिल्ली कटरा वंदे भारत दिल्ली को जम्मू कश्मीर, हरियाणा और पंजाब से जोड़ रही है। इसी तरह अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ को दिल्ली से जोड़ रही है तो नई दिल्ली-देहरादून दिल्ली को UP और उत्तराखंड से जोड़ रही है और यह हर ट्रेन दिल्ली को किसी ना किसी तीर्थ स्थल से सीधा जोड़ती दिख रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!