सत्येंद्र जैन को पार्टी से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच-पड़ताल चल रही है।

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच-पड़ताल चल रही है। ईडी इन दिनों जैन की पत्नी पूनम से भी पूछताछ करने में जुटी पड़ी है। इसी बीच दिल्ली भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन की खबर भी सामने आई है।

आपको बता दें कि, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पार्टी से बर्खास्त करने के लिए अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने एहतियातन आवास के बाहर बैरीकेडिंग लगा दी, परन्तु प्रदर्शनकारी इसे तोड़ने के प्रयास करते रहे। आखिर में वाटर कैनन का इस्तेमाल करके उन्हें रोक दिया गया।

ईडी ने 57 वर्षीय जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कथित धन शोधन मामले में अरेस्ट किया था। ऑक्सीजन का स्तर काम होने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले अदालत ने उन्हें 18 जून को जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 9 जून को भी अदालत की सुनवाई के कुछ देर बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते वक्त बेचैनी की शिकायत कर रहे थे, उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 27 जून को एक बार फिर अदालत ने जैन की न्यायिक हिरासत के वक्त को बढ़ा दिया था।

सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और बाकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुनाह करने का आरोप लगाया है। 31 मार्च को, ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से जुड़े 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया। ईडी ने 6 जून को जैन उनकी पत्नी और उनके साथियों के कई जगह पर छापे मारे थे, जिन्होंने या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया था। छापेमारी के दौरान 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और 1.80 किलो वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए थे। Insta loan services

यह भी पढ़े: पुरानी गाड़ी वालों की बले-बले, दोबारा रजिस्ट्रेशन करा चला सकेंगे पुरानी गाड़ी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!