Dengue Outbreak: दिल्ली में डेंगू से हुई एक और मौत, बढ़ते मरीजों ने बढ़ाई चिंता

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू से दूसरी मृत्यु हो गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज ले रहे व्यक्ति की मौत हो गई। 32 साल के

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू से दूसरी मृत्यु हो गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज ले रहे व्यक्ति की मौत हो गई। 32 साल के युवक को 10 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज को तेज बुखार हुआ था। उससे पहले लोक नायक अस्पताल में एक मरीज ने डेंगू से दम तोड़ा।

सफदरजंग अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, दिल्ली में डेंगू के मामले में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार की देर शाम तक अस्पताल में डेंगू के 13 नए मरीजों को भर्ती करवाया है। वर्तमान में अस्पताल में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
एक जुलाई से अभी तक अस्पताल में 74 मरीज भर्ती है। इसमें एक मरीज ने इलाज के चलते दम तोड़ा गया है। जिसके साथ ही लोकनायक अस्पताल, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, गुरु तेब बहादुर अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के साथ दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!