डायरी ने खोला दीप्ति की मौत का राज, रिश्तों की कड़वाहट के बीच उठे सवाल

च में सामने आया है कि दीप्ति की शादी 2010 में हरप्रीत से हुई थी। दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरप्रीत की...

दिल्ली के वसंत विहार में आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। खुदकुशी से पहले दीप्ति ने अपनी डायरी में दिल दहला देने वाला संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा कि “अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा ही न बचे, तो ऐसे रिश्ते में रहने का कोई अर्थ नहीं रहता। अब और सहन नहीं होता… बेटे को मां का आशीर्वाद।” पुलिस के अनुसार, दीप्ति और उनके पति हरप्रीत कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे।

पति की दो शादियां — पुलिस की पुष्टि

जांच में सामने आया है कि दीप्ति की शादी 2010 में हरप्रीत से हुई थी। दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरप्रीत की दो शादियां थीं, जिनमें दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। उनके साथ भी एक बेटी है। हालांकि पुलिस सूत्रों ने साफ किया है कि दीप्ति द्वारा छोड़े गए नोट में किसी भी व्यक्ति का नाम या आरोप दर्ज नहीं है।

परिवार के गंभीर आरोप

दीप्ति के भाई ऋषभ ने बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक हरप्रीत ने दूसरी शादी अवैध तरीके से की थी और कई महिलाओं से उसके संबंध थे। उन्होंने कहा, “शादी के बाद से ही दीप्ति और हरप्रीत के संबंध सामान्य नहीं थे। 2011 में भांजे के जन्म के बाद पहली बार हमें पता चला कि जीजा और सास मेरी बहन को मारते-पीटते थे।” इसके बाद परिवार दीप्ति को कोलकाता ले गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी सास उसे वापस दिल्ली ले आई।

ऋषभ का कहना है कि बहन लगातार परिजनों को फोन कर कहती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। “मैं यह तय नहीं कर पा रहा कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने मजबूरी में आत्महत्या की। दो-तीन दिन पहले ही उसने मुझसे बात की थी। अब हम सिर्फ न्याय चाहते हैं।” — ऋषभ ने कहा।

वकील का जवाब — ‘आरोप बेबुनियाद’

इस बीच, हरप्रीत के वकील राजेंद्र सिंह ने परिवार के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनके अनुसार, “सुसाइड नोट में किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं बताया गया है। मीडिया में जो बातें सामने आ रही हैं, वे हकीकत से मेल नहीं खातीं। असल वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।” पुलिस फिलहाल डायरी, कॉल डिटेल और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!