दिल्ली की गलियों में महीनों से भरा है सीवर का गंदा पानी

दिल्ली में मोहन गार्डन के रामा पार्क के लोग यहाँ की गलियों को लेकर काफ़ी परेशान है, दरअसल यहाँ की गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है

दिल्ली में मोहन गार्डन के रामा पार्क के लोग यहाँ की गलियों को लेकर काफ़ी परेशान है, दरअसल यहाँ की गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इलाके में रहने वाले निवासियों का कहना है कि पिछले 5 महीनों से यहाँ की जनता सीवर के गंदे पानी में अपना जीवन बिता रही है, इस पानी में हज़ारों मच्छर पनप रहे है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे है, आपको बता दें कि यहाँ पीने का पानी भी गंदा आ रहा हैं और उस पानी को पीकर यहाँ की जनता बीमार हो रही है।

बहरहाल, लोगों के काम पर भी इस सीवर ब्लॉकेज का काफी प्रभाव पढ़ रहा है। ग़ौरतलब है, स्थानीय लोगों ने कई बार इस मामले की शिकायत इलाके के निगम पार्षद से की है, लेकिन अभी तक इन लोगों को इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला है।

Tax Partner
ये भी पढ़े: वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया ये नया नियम

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!