दिल्ली के होटल में चल रहा था गंदा काम! पुलिस ने मारी रेड, पकड़े गए 17 ग्राहक

राष्टीय दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल और बार में अश्लील डांस चल रहा था। सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आधी रात को छापेमारी की तो वहां

राष्टीय दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल और बार में अश्लील डांस चल रहा था। सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आधी रात को छापेमारी की तो वहां का नजारा ही कुछ और था। अंदर शराब परोसने के साथ अश्लील डांस चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर होटल मालिक, मैनेजर, दो स्टाफ और डांस करती तीन लड़कियों के अलावा 17 ग्राहकों को लेकर मामला दर्ज की है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। होटल मालिक के अलावा मैनेजर और बाकी स्टाफ से पूछताछ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात पुलिस को सुचना मिली कि लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट, चूना मंडी, पहाड़गंज के होटल अर्बन गार्डन में अश्लील डांस होता है। तुरंत ही एक टीम का गठन कर छापेमारी पर गया। वहां पर 17 ग्राहक लड़कियों के अश्लील डांस पर नाचते हुए मिले। बार के अंदर तीन युवतियां अर्धनग्न हालत में डांस कर रही थीं।

पुलिस ने मौके से सभी 17 ग्राहकों को अपनी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद डांस कर रही तीनों लड़कियों को हिरासत में लेने के साथ एक महिला स्टाफ, पंकज मेहरा, मैनेजर हेमांता गुप्ता और मालिक कमलेश कुमार रस्तोगी को भी पकड़ा गया।

इनसे होटल के लाइसेंस के अलावा बाकी कागजात भी मांगे गए। पुलिस रविवार को सभी को थाने लेकर गए और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्व‍िस, सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!