DMRC ने हासिल की बड़ी महारत, पिंक लाइन पर शुरू हुई ड्राइवरलेस मेट्रो सर्विस

राजधानी दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए गुरुवार 25 नवंबर का दिन, एक अच्छी ख़बर लेकर आया है

दिल्ली में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए गुरुवार 25 नवंबर का दिन, एक अच्छी ख़बर लेकर आया है।

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की 59 किलोमीटर की पिंक लाइन पर आज से ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इसी के साथ DMRC (डीएमआरसी) का ड्राइवरलेस ऑपरेशन का नेटवर्क कुल 97 किलोमीटर में फ़ैल गया है। हालांकि, इस मामले में पूरे विश्वभर में दिल्ली मेट्रो चौथे स्थान पर है।

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और राजधानी दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो के इस ड्राइवरलेस ट्रेन के ऑपरेशन्स को हरी झंडी दिखाई है।

इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल 28 दिसंबर को ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत मेजेंटा लाइन पर की गई थी।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: दूध के केन में हथियारों की स्मगलिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!