DMRC ने की कार्बन लाइट मेट्रो ट्रैवल की पहल, पर्यावरण में कितना हुआ सहयोग, बताएगा QR टिकट
विश्व जलवायु परिवर्तन की गंभीर परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में डीएमआरसी ने जलवायु परिवर्तन से बचने और मेट्रो परिवहन को बढ़ाने के

विश्व जलवायु परिवर्तन की गंभीर परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में डीएमआरसी ने जलवायु परिवर्तन से बचने और मेट्रो परिवहन को बढ़ाने के लिए कार्बन लाइट मेट्रो ट्रैवल का उद्धघाटन किया है। इस पहल से सभी यात्रियों को सड़क आधारित परिवहन की जगह मेट्रो ट्रेनों को अपनाकर कार्बन एमिशन को घटाने में उनके जरुरी योगदान के बारे में सभी को जागरूक किया जाएगा।
टिकट में मिलेगी बचत की जानकारी
साल 2070 तक जीरो कार्बन एमिशन के देश के लक्ष्य के अनुरूप, इस का उद्देश्य हर यात्री की तरफ से चुने गए साधन के जरिए से जलवायु बदलाव में अपनाई जाने वाली जरुरी भूमिका को उजागर किया है।
इस पहल द्वारा सभी यात्रियों को अब सड़क पर मोटर वाहनोंके मुकाबले में मेट्रो यात्रा के चलते कार्बन डाइऑक्साइड एमिशन की औसत मात्रा को लेकर सूचित किया जाएगा। यह आंकड़ा पेपर कागज तथा मोबाइल क्यूआर टिकट दोनों पर देख सकते है। यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए यात्री के जरिए सभी यात्राओं से सीओटू बचत को डीएमआरसी मोबाइल एप्लिकेशन में प्रदर्शित करेगी।










