यात्रियों की सुरक्षा के लिए DMRC ने लिया बड़ा फैसला, अब इंटरचेंज स्टेशनों पर लगेंगे स्टील बैरिकेड
देश की राजधानी दिल्ली के दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी के सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर स्टील के बैरिकेड लगा रहा है। ताकि इंटरचेंज के

देश की राजधानी दिल्ली के दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी के सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर स्टील के बैरिकेड लगा रहा है। ताकि इंटरचेंज के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित हो सके और आत्म हत्या जैसी सभी घटना भी कम हो। अब तक 26 इंटरचेंज स्टेशनों पर स्टील के बैरिकेड लगाए जा चुके हैं। 3 बाकि के इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफार्म पर भी स्टील के बैरिकेड जल्द लग जाएंगे। इसके साथ ही फेज चार के इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफार्म पर भी स्टील के बैरिकेड लगेंगे।
डीएमआरसी का कहना है कि फेज एक, फेज दो और फेज 3 के कुल 29 इंटरचेंज स्टेशन हैं। रेड लाइन का कश्मीरी गेट स्टेशन, ब्लू लाइन के राजीव चौक, मंडी हाउस, वायलेट लाइन के केंद्रीय सचिवालय व लाजपत नगर इंटरचेंज स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहले से स्टील के बैरिकेड लगे हुए हैं। बाकी इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफार्म पर पहले स्टील के बैरिकेड नहीं थे।
अब तक 26 इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर है यह सुविधा
इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है। क्योंकि यात्री इन स्टेशनों पर एक मेट्रो को बदल दूसरी लाइन की मेट्रो लेते हैं। इस के चलते यात्री जल्दबाजी में रहते हैं। ऐसे में हादसा होने की उम्मीद ज्यादा रहती है। इसके मद्देनजर स्टील बैरिकेड लगाने की पहल की है और अब तक 26 इंटरचेंज स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यह सुविधा हो चुकी है। रात में मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद प्लेटफॉर्म पर स्टील बैरिकेड लगाने का काम किया किया जाता है। ताकि इस काम की वजह से मेट्रो का परिचालन प्रभावित न होने पाए।









