दिल्ली

दिल्ली में मिस ना करें प्रधानमंत्री म्यूजियम, टाइम मशीन और हेलीकाप्टर का लें पाएंगे मजा

दिल्ली में वैसे तो बहुत सारी घूमने की जगह है। लेकिन अगर आप कुछ अलग और अनोखा देखना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

दिल्ली में वैसे तो बहुत सारी घूमने की जगह है। लेकिन अगर आप कुछ अलग और अनोखा देखना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको एक अनोखे म्यूजियम के बारे में बताएंगे। घबराये नहीं, ये म्यूजियम बोरिंग नहीं होगा। म्यूजियम काफी अनोखा और मजेदार है।

बता दें कि इस म्यूजियम का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय है। तीन मूर्ति मार्ग में ये म्यूजियम आम नागरिकों के लिए 14 अप्रैल से खुल चूका है। यहां आप देश में बतौर प्रधानमंत्री रह चूके हर शख्सियत से मिलेगा। वही आजादी के बाद हुई हर महत्वपूर्ण घटना को रोचक और दिलचस्प तरीके से बताया जाता है। यहां की हर चीज़ इंटरेस्टिंग और मजेदार है। वही यहां आप अपने फेवरेट प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिचवा सकते है।

बताते चले यहां आपको टाइम मशीन पुराने भारत से मिलवाएगा। वही हेलीकाप्टर राइड आपको 2047 के भारत से रूबरू कराएगी। 306 करोड़ लागत से बना ये म्यूजियम बेहद ही ख़ास है। यहां पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जानने को मिलेगा।

Vishalgarh Farmsयह भी पढ़े: दिल्ली में घर खरीदना नहीं रहेगा सिर्फ सपना, जल्द मोदी सरकार देगी खुशखबरी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button