बिजली सब्सिडी के लिए नहीं करा आवेदन तो न घबराये, दिल्ली सरकार ने बढ़ाई तारीख

बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए आवेदन करने में बहुत से लोग असफल रहे जिसको देखते हुए उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत दी है।

दिल्ली में सब्सिडी बिजली को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से आवेदन करने को बोला गया था जिसकी आखरी महीना अक्टूबर था लेकिन अभी भी जिन लोगों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है और करना चाहते है उनके लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां कंस्यूमर अब 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जानिए पूरी खबर

बात दें कि बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए आवेदन करने में बहुत से लोग असफल रहे जिसको देखते हुए उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत दी है। ऐसे में बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ता अब 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे इससे अक्तूबर महीने के बिजली बिल पर सब्सिडी मिलेगी जो कि पहले 31 अक्तूबर तय की गई थी।

साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर इस उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और दिल्ली सरकार का कहना है कि सब्सिडी के लिए जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है उन लोगों की मांग पर दिल्ली सरकार ने यह मोहलत उनको दी है।

ऐसे में अधिकारियों ने बताया कि जो कंस्यूमर 15 नवंबर के बाद आवेदन करेंगे, उनको अक्तूबर का बिल भरना पड़ेगा और उनको नवंबर से बिजली पर सब्सिडी मिलेगी। इसी तरह दिसंबर में जो लोग आवेदन करेंगे, उनको अक्तूबर और नवंबर महीने का बिजली का बिल भरना पड़ेगा और दिसंबर से उनको सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के लिए दिल्ली सरकार ने 7011311111 नंबर जारी किया है। आप इस नंबर मिस्ड कॉल भेजें।

47 लाख लोगों ने उठाया सब्सिडी का लाभ

रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में करीब 58 लाख बिजली उपभोक्ता हैं जिसमे से 47 लाख उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी मिलती है और अब तक 34.84 लाख उपभोक्ता सब्सिडी लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं। दिल्ली सरकार द्वारा 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री मिलती है, जबकि 201 से 400 यूनिट तक आधा दर पर। 47 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली के बिल जीरो आते हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!