डॉक्टरों ने 30 मिनट में किया कमाल, युवक के पेट से निकाली 8 सेमी लंबी चम्मच

एक युवक को जल्दबाजी में पानी पीना काफी भारी पड़ गया। पानी से भरे हुए गिलास में 8 सेंटीमीटर आकार की चम्मच पड़ी हुई थी, युवक ने

एक युवक को जल्दबाजी में पानी पीना काफी भारी पड़ गया। पानी से भरे हुए गिलास में 8 सेंटीमीटर आकार की चम्मच पड़ी हुई थी, युवक ने बिना देखे पानी पीया और पानी के साथ चम्मच भी उसके पेट के अंदर चली गई।

आपात स्थिति में 30 वर्षीय युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी प्रक्रिया द्वारा से युवक के पेट से चम्मच बाहर निकाली गयी। इस चिकित्सकिय प्रक्रिया में 30 मिनट का वक्त लगा। मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई। चिकित्सकों ने बताया कि छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में फंस जाए तो यह खतरनाक हो सकता है।

मरीज के पेट से निकाली गई चम्मच। फोटो सौजन्य- फोर्टिस अस्पताल

आंत के ऊपरी हिस्से में फंसा था चम्मच
शालीमार बाग में फोर्टिस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलाजी विभाग के अध्यक्ष और वरिष्ठ निदेशक डॉ. रमेश गर्ग ने कहा कि इस मरीज को उत्तरी दिल्ली में मल्टी सुपर-स्पेश्यलिटी अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद फोर्टिस शालीमार बाग के इमरजेंसी विभाग को भेजा गया था। जब मरीज यहां आए थे तो उनकी हालत स्थिर दिखी थी। यहां उनके पेट के एक्स-रे समेत तत्काल डायग्नास्टिक इमेजिंग की गई, जिससे यह मालूम हुआ कि उनकी आंत के ऊपरी हिस्से में एक धातु का चम्मच फंसा था।

एंडोस्कोपी प्रक्रिया से निकाल गया

मरीज की एनेस्थीसिया में तत्काल इमरजेंसी अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी की गई। सर्जिकल टीम ने फोरसेप की मदद से सावधानीपूर्वक मरीज के पेट से चम्मच निकाला। इस सर्जरी के बाद उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया। डॉ. रमेश गर्ग के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी प्रक्रिया को 30 मिनट में किया गया और मरीज को अगले ही दिन स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दी गई। यह काफी दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामला था।

चम्मच जैसी किसी धातु की वस्तु को निगलने से काफी परेशानी पैदा हो सकती हैं, खासतौर पर अगर वह छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में फंस जाए तो यह काफी खतरनाक होता है। अस्पताल के फेसिलिटी डायरेक्टर दीपक नारंग ने बताया कि हमारी टीम ने एनेस्थीसिया के साथ इमरजेंसी अपर जीआई एंडोस्कोपी की और बेहद सटीकता के साथ 8 से.मी. लंबा चम्मच निकाला और इस प्रक्रिया में कोई आंतरिक चोट नहीं पहुंची।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!