हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर रहेंगे आज हड़ताल पर, ओपीडी का हुआ बहिष्कार

दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में सभी डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर इस सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित..

बता दे दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में सभी डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर इस सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का ये कहना है कि वे अपनी सभी मांगें पूरी होने तक ओपीडी में सब काम बंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान सभी वार्ड और इमरजेंसी में तो मरीज देखेंगे, साथ ही ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।

बता दें एसोसिएशन ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक को पत्र पर लिखकर कहा था कि उन्हें अक्तूबर से कोई भी वेतन नहीं मिला है जिससे की डॉक्टरों के पास दिल्ली में रहने के लिए मकान का किराया तक देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। इस मांग के बाद इस शनिवार को डॉक्टरों को दो महीने का बकाया वेतन तो मिल गया है लेकिन अभी भी एक महीने का वेतन मिलना अभी बाकी है।

साथ ही यहाँ के एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल में पीने का साफ पानी की भी किल्लत है, यहाँ के शौचालय गंदे और खराब भी हैं। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल के सभी कर्मचारियों को काम करने के दौरान काफी दिक्कतें भी आती हैं। और उन्होंने कहा कि अभी भी डॉक्टरों को पूरा बकाया वेतन नहीं मिला है।

आप को बता दें रेजिडेंट डॉक्टरों ने इससे पहले भी पत्र में लिखा था कि उन्हें अकादमिक सत्र 2023-2024 के लिए डीएनबी पाठ्यक्रम की सवा लाख रुपये की फीस भी जमा करनी है। डॉक्टरों का ये कहना है कि यह फीस देने के लिए भी उनके पास अब पैसे नहीं हैं। और समय पर वेतन न मिलने से काफी परेशानी हो रही है।

Accherishtey ये भी पढ़े: बेटे ने चाकू से किया अपनी मां का कत्ल, पुरे गांव में फैली दहशत, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!