दिल्ली के अस्पतालों में पांचवें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज बेहाल

कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में यमुनापार के काफी अस्पतालों में लगातार पांचवें दिन यानी आज भी

कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में यमुनापार के काफी अस्पतालों में लगातार पांचवें दिन यानी आज भी शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी रही। जिस कारन से इमरजेंसी को छोड़कर सभी ओपीडी, मरीजों की भर्ती, ऑपरेशन, रेडियोलॉजी में सेवाएं रोक दी है।

ओपीडी बंद होने के कारन से मरीज अस्पतालों में इलाज के लिए भटकते हुए दिखाई दिए। हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत ऑपरेशन वाले मरीजों को हुई। शुक्रवार को स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी एकदम खाली पड़ी रही। वहीं जीटीबी में ओपीडी के गेट पर भी ताला लगा रखा था।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में इलाज के लिए हापुड़ के करीब के इलाके से आयीं सुनीता ने कहा कि उनके घुटनों के नीचे गांठ है। पिछले डेढ़ माह से इलाज शुरू करने के लिए जांच में ही वक्त निकल रहा है। इतनी दूर से बार-बार आना संभव नहीं है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!