सरकारी अस्पतालों में जारी डॉक्टरों की हड़ताल, दिल्ली में होगा प्रदर्शन

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी रहेगी।

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी रहेगी। इस कारन से शुक्रवार को भी एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी छोड़कर ओपीडी, नियमित सर्जरी और बाकि के सभी चिकित्सा सुविधाएं पर रोक रहेगी।

बुधवार की रात को RG KAR Medical College में हमले और तोड़फोड़ के हादसे ने आग में घी डालने का कार्य किया। जिससे डाक्टरों में आक्रोश काफी अधिक बढ़ गया है। जिस कारन से रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठनों ने अब सड़क पर आकर भी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।

Delhi AIIMS और सफदरजंग अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दिल्ली भर के सभी RDA 16 अगस्त को, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक विरोध मार्च करेंगे।

फेडरेशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल फिर करने का एलान करने से पीछे हटते हुए एक बार फिर हड़ताल का एलान किया । साथ ही शुक्रवार की शाम छह बजे इंडिया गेट के पास कैंडल मार्च होगा। जिसके साथ ही फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को शाम 5 बजे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से जंतर-मंतर तक कैंडल मार्च का एलान किया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!