दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेन्डर के दामों में बढ़ोतरी: प्रति सिलेन्डर बढ़े 25.50 रूपए

दिल्ली में 14.2 किलो के गैर-सब्सिडी सिलेन्डर की कीमत 809 रूपए से बढ़कर 834.50 रूपए हो गयी है। 19 किलो के सिलेन्डर की कीमत में 76 रूपए की बढ़त।

हर महीने तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेन्डर के दामों की समीक्षा की जाती है। हर राज्य में एलपीजी पर लगने वाली टैक्स रेट अलग-अलग होने की वजह से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने 14.2 किलो के एलपीजी सिलेन्डर के दामों में 25.50 रूपए की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ ही 19 किलो के सिलेन्डर की कीमतों में 76 रूपए की बढ़त की गई है।

जानिए 14.2 किलो के सिलिंडर के मौजूदा दाम
दिल्ली में 14.2 किलो के गैर-सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत 809 रूपए से बढ़ाकर 834.50 कर दी गई है।

19 किलोग्राम के सिलेन्डर की मौजूदा कीमत
पिछले महीने दिल्ली में 19 किलोग्राम के सिलेन्डर की कीमत 1473.50 थी, जिसे बढ़ाकर 1550 रूपए कर दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि पिछले 2 महीनों, मई और जून में सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। जबकि अप्रैल में एलपीजी सिलिंडर के दामों में 10 रूपए की कटौती की गयी थी।

गैस सिलिंडर सब्सिडी
सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम वाले 12 गैस सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। हालांकि अगर ग्राहक इससे ज़्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं तो वह उन्हें बाजार मूल्य पर ही खरीदना होगा। सिलिंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव किया जाता है। इसकी कीमत कई कारक, जैसे औसत अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनियम दरों में बदलाव, निश्चित करते हैं।

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!